झारखंड

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा ऐलान, अब महिलाओं को मिलेगा 20 हजार का लोन

मंईयां सम्मान

Jharkhand : झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक और बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को बैंकों के जरिए 20 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। यानी हर महीने 2500 रुपये पाने वाली महिलाओं को अब आर्थिक तौर पर और मजबूत करने की तैयारी है।

बैंकर्स की बैठक में बनी सहमति

यह ऐलान शनिवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में किया। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड और राज्य के बैंकर्स शामिल हुए। बैठक में बैंकों ने इस लोन योजना को लेकर सहमति जताई है।

अगले बजट में होगा शामिल

वित्त मंत्री ने साफ कहा कि मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाला 20 हजार रुपये का लोन अगले बजट में शामिल किया जाएगा। सरकार चाहती है कि महिलाएं इस रकम से छोटे-मोटे रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।

2500 रुपये महीने का वादा पहले ही निभाया

सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना वादा निभाते हुए मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2500 रुपये प्रति माह भेजना शुरू कर दिया था। अब सरकार ने इसके साथ-साथ लोन की सुविधा भी जोड़ दी है।

विवादों में भी रही है योजना

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना कई बार विवादों में भी रही है। जांच में सामने आया है कि कुछ जगहों पर पुरुष भी योजना का लाभ लेते पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कई महिलाओं की शिकायत है कि उन्हें अब तक योजना की राशि नहीं मिल पा रही है।

सरकार ने गड़बड़ियों पर सख्ती दिखाई

सरकार का कहना है कि योजना में सामने आई गड़बड़ियों को दूर किया जा रहा है और पात्र महिलाओं तक ही इसका लाभ पहुंचे, इसके लिए लगातार जांच और सुधार की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *