गिरिडीह में चंद्रवंशी समाज की बड़ी बैठक, 36 वार्डों में मतदान बढ़ाने का संकल्प

Giridih : गिरिडीह में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले नगर निगम चुनाव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक धारियाडीह नगर थाना के पीछे हुई, जिसमें समाज के कई लोग शामिल हुए।
36 वार्डों में बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील
बैठक के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि गिरिडीह नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं और सभी वार्डों में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। समाज की ओर से आम जनता से अपील की गई कि “पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।” लोगों से कहा गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति का वोट देना जरूरी है।
पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग
बैठक में चंद्रवंशी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड रमेश चंद्रवशी ने राजनीतिक दलों से मांग करते हुए कहा कि आगामी झारखंड पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया और पारदर्शी होगी और मतदाताओं को भी स्पष्ट विकल्प मिल सकेगा।
समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज को राजनीति और चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। लोकतंत्र में भागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।
