बोकारो

बोकारो में हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Bokaro : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा रोड के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और पुलिस वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि हादसा हाइवा चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *