रांची

सीएम हेमंत से सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सरहुल का दिया न्योता

Ranchi : रांची में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक खास मुलाकात हुई। केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें सरहुल पर्व के अवसर पर आयोजित पारंपरिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।

21 मार्च को सरना स्थल में होगा कार्यक्रम

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 21 मार्च 2026 को प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर रांची के सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल में पारंपरिक पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया गया।

Image

कई प्रमुख सदस्य रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की समेत कई सदस्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *