रांची

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रांची में श्रद्धा का संगम, साहित्यकारों ने किया विचारों का स्मरण

स्वामी

Ranchi : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्य भारती, झारखंड की ओर से रांची के मेकॉन चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, साहित्यकार और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हिंदी साहित्य भारती, झारखंड के अध्यक्ष अजय राय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारत की आध्यात्मिक चेतना, युवा शक्ति और राष्ट्रीय गौरव के महान प्रतीक हैं। उन्होंने अपने विचारों, ओजस्वी वाणी और कर्मयोग के संदेश से भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और वेदांत दर्शन का गौरव बढ़ाया।

अजय राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संस्कारित और समरस समाज का निर्माण संभव है। हिंदी साहित्य भारती, झारखंड उनके विचारों को साहित्य और संस्कृति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *