दिल्ली में लालू यादव के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन, हालत स्थिर

New Delhi : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के Center for Sight में मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। ऑपरेशन सीनियर आई स्पेशलिस्ट डॉ. महिपाल सचदेव ने किया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और कुछ समय तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया।
लालू यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने ऑपरेशन के बाद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ऑपरेशन ईश्वर की कृपा से सफल रहा। उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद भी किया और सभी शुभचिंतकों से उनके पिता की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी लालू यादव की जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें अभी कुछ दिनों तक आराम करना होगा।
