रांची

सेवानिवृत्त वन अधिकारियों पर सरकारी आवास कब्जाने का आरोप, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन विभाग के कुछ सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों द्वारा सरकारी आवास और सुविधाओं का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोपों पर तुरंत संज्ञान लिया है। यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आया, जब झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने ट्वीट के माध्यम से शिकायत की।

हाजी मतलूब इमाम ने कहा कि कुछ उच्च अधिकारी कई माह पहले सेवा से निवृत्त हो चुके हैं, फिर भी वे सरकारी आवास और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी मतलूब इमाम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए वन विभाग को तुरंत कार्रवाई करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने लिखा, “तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं सूचना दें।”

अब वन विभाग को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी और सरकारी आवासों का सही उपयोग सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *