रांची में होगा पहली बार कॉमनवेल्थ खो-खो मुकाबला
2026 में 23 देशों के खिलाड़ी आएंगे झारखंड, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से KKFI प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधियों ने 9 से 14 मार्च 2026 तक रांची में आयोजित होने वाली प्रथम कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता का विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने इसे झारखंड के लिए एक बड़े अवसर के रूप में चिह्नित किया।
23 देशों के खिलाड़ी करेंगे हिस्सा
वर्ष 2026 में पहली बार झारखंड अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। इस आयोजन में 23 देशों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह झारखंड की धरती पर होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा होगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे प्रमुख सदस्य
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधियों में शामिल थे—
- श्री सुधांशु मित्तल, अध्यक्ष, कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ (KKFI)
- श्री एम. एस. त्यागी, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सचिव
- श्री उपकार सिंह विरक, महासचिव
झारखंड के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों में—
- विधायक एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के श्री मथुरा प्रसाद महतो
- संरक्षक विधायक सी. पी. सिंह
- संघ के चेयरमैन संतोष प्रसाद
- महासचिव नवीन कुमार ठाकुर
- उपाध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल
- संयुक्त सचिव आलोक कुमार
- डॉ. सुभाष साहू
- श्री रोहित कुमार सिंह
- रांची जिला सचिव सुनील कुमार यादव
- संयुक्त सचिव रवि मुंडा
- श्री मोनू शुक्ला
- श्री अमित कुमार यादव
- श्री तपन राउत
सभी ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों और संभावित आयोजन संरचना से अवगत कराया।
