खेलदेशरांची

दिल्ली में ऑल इंडिया इंटर जोन कराटे चैंपियनशिप के दौरान सिकोकई ईस्ट इंडिया कमिटी का गठन, झारखंड के रेंशी सुनील किस्पोट्टा बने संयुक्त सचिव

Ranchi : नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोन कराटे चैंपियनशिप के दौरान सिकोकई ईस्ट इंडिया कमिटी का गठन किया गया, जिसमें झारखंड के रेंशी सुनील किस्पोट्टा को संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष एवं सिकोकई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के भारत प्रमुख हांशी भरत शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कराटे विश्वभर में लोकप्रिय खेल है और पूर्वी भारत के कराटे खिलाड़ियों के विकास को ध्यान में रखते हुए यह कमिटी बनाई गई है। इसके जरिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अधिक अवसर और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संयुक्त सचिव बनाए जाने पर रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है। इस पद के माध्यम से न सिर्फ झारखंड बल्कि अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही खिलाड़ी आपस में मिलकर उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 20 और 21 दिसंबर को सिकोकई ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन पटना में होगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर सिकोकई ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान मीर, उपाध्यक्ष शिहान अभय कुमार अतुल, महासचिव शिहान पंकज कांबली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *