खेलरांची

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन टूर्नामेंट : यूथ CC ने आरसीए ग्रीन को 26 रन से हराया

Ranchi : प्रभात तारा ग्राउंड में खेले गए लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न टूर्नामेंट 2025-26 के रोमांचक मुकाबले में यूथ CC ने आरसीए ग्रीन को 26 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ CC ने निर्धारित 30 ओवरों में 233/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ चिन्मय ने शानदार 125 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अनूप ने 28 रन का योगदान दिया।
गेंदबाज़ी में आरसीए ग्रीन के बॉबी और लक्ष्मण ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 3–3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए ग्रीन की टीम पूरी कोशिश के बावजूद 30 ओवरों में 207/7 रन ही बना सकी। टीम के लिए लक्ष्मण ने 75 और रवि ने 51 रन की उम्दा पारियां खेलीं।
यूथ CC की ओर से इशान ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ यूथ CC ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *