रांची

झामुमो वार्ड नम्बर दो समिति गठित, वार्ड अध्यक्ष बनें विष्णु राम

रांची, 1 दिसंबर । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर अन्तर्गत वार्ड नम्बर दो का सम्मेलन कांके रोड स्थित हतमा डहुटोली क्लब में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सह रांची जिला महानगर संयोजक अन्तु तिर्की की ने की।

सम्मेलन में झामुमो वार्ड नम्बर 2 का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विष्णु राम को वार्ड समिति का अध्यझक्ष, नितेश खलखो, सतीश खलखो, अशोक लुगुन, करण करमाली, सनोज नायक, अविनाश लकड़ा, विशाल लिण्डा एवं विक्की कुमार को उपाध्यक्ष, रोशन लकड़ा को सचिव, अंकित भाड़ा को कोषाध्यक्ष, सुमित कच्छप, विकेश उरांव और अनुज कुंकल को संगठन सचिव, अंथोनी सांगा, अमित खलखो, रोहित हेम्ब्रोम, चंचल खलखो एवं अजय राम को सह सचिव और मनीष गुप्ता सहित 59 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर अन्तु तिर्की ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, झामुमो की नीति सिद्धांत के तहत अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे।

बैठक में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य, जिला एवं महानगर के संयोजक अश्विनी शर्मा, केन्द्रीय सदस्य, जिला एवं महानगर के संयोजक डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा संयोजक आशुतोष गोस्वामी, विजय महतो, विश्जीत गोप, वरिष्ठ नेता विश्वास उरांव एवं मनीष गुप्ता के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *