खूंटी

खूंटी में JLKM का सदस्यता अभियान जारी, कई लोगों ने ली सदस्यता

Khunti : झारखंड के खूंटी में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को खूंटी के पातराटोली के अरुण प्रधान और तोरपा प्रखंड की सखी देवी ने पार्टी की सदस्यता ली।

केएलकेएम के जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि पार्टी हमेशा विकसित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की पक्षधर रही है। आने वाले चुनाव में केएलकेएम खूंटी के 19 वार्डों में मतदाताओं को जागरूक कर संगठन को और मजबूत करेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महासचिव विक्रम महतो, जिला सचिव मुन्ना कुमार, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, संगठन महामंत्री विश्वकर्मा उरांव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश टोपनो, संगठन सचिव मंटू स्वासी, हेमंत गंजू और कार्तिक कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *