69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता–2025 के लिए झारखंड की 21 सदस्यीय टीम गोरखपुर के लिए रवाना
रांची : 69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता–2025 में भाग लेने के लिए झारखंड की 21 सदस्यीय स्कूली कुश्ती टीम आज रांची से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग (ग्रीको रोमन) के मुकाबले खेले जाएंगे।
इस टीम में 18 बालक पहलवान, 2 प्रशिक्षक तथा 1 टीम मैनेजर शामिल हैं। टीम का चयन JEPC द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड SGFI विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिसका आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेलगांव, होटवार में हुआ था।
रवाना होने से पहले JEPC की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट और आवश्यक खेल किट प्रदान की गई। टीम के सदस्यों में उत्साह देखा गया और सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आत्मविश्वास से भरे नजर आए।
टीम सूची
बालक वर्ग U-17
- अनूप कुमार – 45kg
- हिमांशु कुमार – 48kg
- करण कुमार – 51kg
- बीरेंद्र प्रधान – 55kg
- राकेश हेंब्रम – 60kg
- अमित कुमार – 65kg
- चंदन कुमार – 71kg
- आयुष कुमार – 80kg
- सोनू कुमार – 92kg
टीम प्रशिक्षक : बबलु कुमार – रांची
बालक वर्ग U-19
- बुद्धेश्वर मछुआ – 55kg
- राजू यादव – 60kg
- मिथुन कुमार – 63kg
- आशीष कुमार – 67kg
- रॉयल कुमार – 72kg
- स्नेहशील गुप्ता – 77kg
- साहिल कुमार – 82kg
- अभिमन्यु कुमार – 97kg
- सोनू कुमार – 130kg
प्रशिक्षक : राजीव रंजन – JSSPS
टीम प्रबंधन : प्रवीन सिंह – शिक्षा विभाग
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री जीशान कमर (भा.प्र.से.), जेईपीसी निदेशक श्री शशि रंजन (भा.प्र.से.), अभिभावक श्री के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक श्री भोलानाथ सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, महासचिव श्री रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्रशिक्षक राजीव रंजन–भीम, तथा सभी जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों व झारखंड राज्य कुश्ती परिवार ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। झारखंड की टीम से इस बार शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
