खेलरांची

खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ


रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

राज्य स्तरीय इस भव्य प्रतियोगिता में सभी 24 जिलों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 1728 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मैदान में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की फुर्ती, दमखम और खेल के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा। कई खिलाड़ी पहली बार राज्य स्तरीय आयोजन का हिस्सा बने, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 22 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।


आज के मुकाबलों के प्रमुख परिणाम

अंडर–14 बालिका वर्ग

  • लोहरदगा ने हजारीबाग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
  • गिरिडीह ने जामताड़ा को पराजित किया।
  • बोकारो ने धनबाद को हराया।
  • रामगढ़ ने पश्चिम सिंहभूम को पराजित कर अगले चक्र में जगह बनाई।

अंडर–14 बालक वर्ग

  • देवघर ने लोहरदगा को हराया।
  • सरायकेला ने गढ़वा को पराजित किया।
  • साहिबगंज ने गोड्डा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
  • गिरिडीह को लातेहार के खिलाफ वॉकओवर मिला।
  • दुमका ने जामताड़ा को पराजित किया।

अंडर–17 बालिका वर्ग

  • पलामू ने गोड्डा को हराया।
  • रामगढ़ ने रांची को पराजित किया।
  • चतरा ने साहिबगंज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर–17 बालक वर्ग

  • पाकुड़ ने सरायकेला को हराया।
  • धनबाद ने देवघर को हराया।
  • गढ़वा ने लातेहार को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

अंडर–19 बालिका वर्ग

  • रांची ने साहिबगंज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
  • खूंटी ने सरायकेला को हराया।
  • लोहरदगा ने पूर्वी सिंहभूम को हराया।

अंडर–19 बालक वर्ग

  • गुमला ने बोकारो को पराजित किया।
  • देवघर ने पाकुड़ को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना से दर्शकों का मन मोह लिया। आगामी मैचों को लेकर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *