खेलरांची

राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन — एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक से झारखंड गौरवान्वित

Ranchi : 15 से 19 नवम्बर, 2025 तक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भगवती नगर, जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की ताइक्वांडो टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

सौम्या आयकत — स्वर्ण पदक

अंडर-19 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की सौम्या आयकत ने अद्वितीय खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
फ़ाइनल मुकाबले में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी को 2-0 से पराजित कर जीत पक्की की और झारखंड का परचम लहराया।

बबीता कुमारी — कांस्य पदक

अंडर-19 बालिका वर्ग के अंडर-40 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की बबीता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

उन्होंने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में गुजरात, बिहार और तेलंगाना को 2-0 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफ़ाइनल में महाराष्ट्र की खिलाड़ी के साथ 1-1 की बराबरी के बाद तीसरे राउंड में कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा, परंतु उनका प्रदर्शन झारखंड के लिए पदक सुनिश्चित करने वाला रहा।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों ने
“संघर्ष, अनुशासन और अद्वितीय खेल कौशल से राज्य का गौरव बढ़ाया है।”

इन शानदार उपलब्धियों पर निम्नलिखित विशिष्ट व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी—

  • माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन
  • शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह
  • राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन
  • प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा
  • राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग
  • राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्य
  • राज्य ताइक्वांडो संघ:
  • कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार
  • महासचिव श्री संजय शर्मा
  • उपाध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार सिंह
  • कोच श्री रमेश गिरी
  • टीम मैनेजर श्रीमती सुषमा टोप्पो
  • सहयोगी श्री एम. मोदस्सर

सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *