खेलरांची

26वीं झारखंड सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन

हरिहरगंज (पलामू): झारखंड सरकार के खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सहयोग से, पलामू जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा आयोजित 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का आज हरिहरगंज में रंगारंग शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया झंडोतोलन
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि IG पलामू श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार के साथ मिलकर झंडोत्तोलन बजरंगबली की पूजा खिलाड़ियों से परिचय करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और राज्य स्तरीय मंच उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
14–16 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
14 से 16 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदक दांव पर हैं। राज्य भर से 500 से अधिक पुरुष व महिला पहलवान, प्रशिक्षक व अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य उपस्थित
उद्घाटन के समय विभिन्न विभागों और संघों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं—
श्री अवध कुमार यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परितोष प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी
मनीष कुमार सिंह, अंचलाधिकारी श्री चंदन कुमार, थाना प्रभारी हरिहरगंज श्री विमल कुमार, थाना प्रभारी पिपरा विश्वनाथ सिंह, ऑर्गेनाइजिंग अध्यक्ष इन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजन को सफल बनाने में कई पदाधिकारियों का योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड कुश्ती संघ और जिला संघों के कई पदाधिकारी मुख्य रूप से योगदान दे रहे हैं:
अमरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष, झारखंड कुश्ती संघ संजीव कुमार झा, संयुक्त सचिव बबलू कुमार, कोषाध्यक्ष महादेव उरांव, अध्यक्ष, लोहरदगा जिला जुगल किशोर महतो, सचिव, गिरिडीह जिला कुश्ती संघ अरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष, पलामू जिला सुरेश नारायण, कोषाध्यक्ष, सरायकेलाखरसावां राष्ट्रीय प्रशिक्षक – राजीव रंजन, सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय नाथ चौधरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *