पीएम मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर किया नमन
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध यह गौरवशाली प्रदेश साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। पीएम ने राज्यवासियों की प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह विशेष अवसर पूरे राज्य के लिए खुशी का पल है। साथ ही प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान, विशेषकर विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई, हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। पीएम ने इस अवसर पर पूरे देश को याद दिलाया कि मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के उनके अतुलनीय योगदान को हम सभी श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं।
