पश्चिमी सिंहभूमि

राज्य सरकार झारखंड के लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कर रही है कार्य : मंत्री दीपक बिरुवा

पश्चिमी सिंहभूम, 15 नवंबर । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर शनिवार को चाईबासा शहर के बस स्टैंड चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, नगर परिषद प्रतिनिधि, स्थानीय थाना प्रभारी एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी “धरती आबा” की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होना सभी झारखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष की अवस्था युवावस्था का प्रतीक है और उसी अनुरूप राज्य के विकास और प्रगति की जिम्मेदारी सभी पर है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार झारखंड के लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

अंत में मंत्री, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *