पाकुड

पाकुड़ में नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई, सांसद-विधायकों ने किया माल्यार्पण

Pakur : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ जिले के समाहरणालय में मनाई गई। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, और महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार और एसपी निधि त्रिवेदी भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने नेहरू जी के विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि नेहरू जी हमेशा बच्चों के प्रिय ‘चाचा नेहरू’ के रूप में याद किए जाते हैं। विधायक हेमलाल मुर्मू ने नेहरू जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। डीसी मनीष कुमार ने उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक विकास में योगदान को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं, एसपी निधि त्रिवेदी ने देश की एकता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुष्प अर्पित कर नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *