खेलरांची

सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : आरएसए किड्स की धमाकेदार जीत

रांची : सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत रातू मैदान में खेले गए मुकाबले में आरएसए किड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साई रेड को 234 रन से मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसए किड्स ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य ने 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि सौर्य ने 40 रन का उपयोगी योगदान दिया। साई रेड की ओर से जयदीप ने 2 विकेट 26 रन देकर और रुद्रो साहा ने 2 विकेट 43 रन देकर कुछ सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई रेड की टीम आरएसए किड्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 13.4 ओवर में मात्र 47 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रोहित ने 9 रन बनाए। आरएसए किड्स के तेजस्वी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट मात्र 9 रन देकर झटके, जबकि वीर ने 2 विकेट 25 रन देकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

तेजस्वी के शानदार प्रदर्शन और आदित्य की तूफानी शतकीय पारी के दम पर आरएसए किड्स ने यह मुकाबला 234 रनों के विशाल अंतर से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *