Home

चक्रधरपुर में बढ़ते संक्रमण पर बाबूलाल मरांडी का निशाना, कहा — ग्रामीणों को ‘खाट एंबुलेंस’ के भरोसे छोड़ दिया गया

Ranchi : चक्रधरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भाजपा नेता बाबूलाल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग पहले से ही सीमित संसाधनों के सहारे जी रहे हैं, ऐसे में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जानलेवा साबित हो सकती है।

बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा कि ग्रामीणों को “खाट एम्बुलेंस” के भरोसे छोड़ना स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली बन गई है। उन्होंने चक्रधरपुर में कोविड और अन्य बीमारियों की स्थिति को चिंताजनक बताया। उनके अनुसार कुल 32,713 जांचों में 1,166 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो सीधे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का संकेत है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो साल से गांवों में मच्छरदानी दवा का छिड़काव नहीं हुआ, जबकि पहाड़ी इलाकों में इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप अधिक रहता है। बाबूलाल ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की और फॉगिंग, दवा छिड़काव और मलेरिया जागरूकता अभियान शुरू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *