Home

सोपारोम ए टीम बनी खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

फुटबॉल से बढ़ती है स्फूर्ति, स्वास्थ्य और सद्भाव : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

रांची, 6 नवम्बर। राजधानी के नामकुम स्थित सोपारोम रास मेला मैदान में आयोजित खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोपारोम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोपारोम बी को अतिरिक्त समय में 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता, भाजपा नेता एवं रांची रिवोल्ट जन मंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्फूर्ति, स्वास्थ्य और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। खेलकूद से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।”

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में इस टूर्नामेंट को और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में दिनेश लाल मुण्डा, मुखिया लाले मुण्डा, भीम सिंह मुण्डा, रमेश मांझी, आह्लाद स्वांसी और विरेंद्र स्वांसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों और फुटबॉल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।

मैच के समापन के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *