आईआईटी खड़गपुर में आयोजित ‘शौर्य 2025’ क्रिकेट टूर्नामेंट में सरला बिरला विश्वविद्यालय बनी उपविजेता
Ranchi : आईआईटी खड़गपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘शौर्य 2025’ क्रिकेट टूर्नामेंट में सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में एसबीयू की टीम का सामना मेजबान आईआईटी खड़गपुर से हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मेजबान टीम ने खिताब अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। सरला बिरला विश्वविद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया।
विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों श्री सुभाष शाहदेव एवं श्री राहुल रंजन को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रतीक है, जो अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
