पलामू

खेल महोत्सव का जोश, पलामू और गढ़वा से 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

Palamu : पलामू में रविवार से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। हाफ मैराथन की दौड़ शिवाजी मैदान से शुरू होकर पुलिस लाइन तक हुई।

इस महोत्सव में पलामू और गढ़वा के 10 हजार से अधिक युवाओं ने हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। खेल महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराटे, कबड्डी, खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। विजेता प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारना और पलामू व गढ़वा के युवाओं को जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 14 दिसंबर तक चलेगा और उसी दिन विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *