रांची

रांची में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की प्रभातफेरी संपन्न

रांची, 2 नवंबर । रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसी के साथ ही शहर की तमाम प्रभात फेरियों का समापन हो गया। प्रभात फेरियों में शब्‍द गायन से पूरा शहर नानकमय हो गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आगामी सोमवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगाा, जिसमें भाई सरबजीत सिंह जी देवी दुर्गा के भजन गाएंगे। इसकेबाद दोपहर तीन बजे भव्य नगर कीर्तन निकलेगा, जो रातू रोड, गांधी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट होते हुए पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में समाप्त होगा।

इससे पहले तड़के 05:30 बजे निकली प्रभात फेरी मेट्रो गली, रातू रोड, नागा बाबा खटाल चौक, महावीर चौक, कुंजलाल स्ट्रीट होते हुए शास्त्री मार्केट पहुंची, जहां अन्य गुरुद्वारों की प्रभात फेरियों से मिलन हुआ और गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर अरदास हुई।

श्रद्धालुओं ने सतगुरू नानक परगटया के जयकारे लगाए। इस दौरान मार्ग में पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण हुआ। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब लेकर फेरी का नेतृत्व किया, जबकि मनीष मिढा ने अरदास की।

इस प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सुरेश मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, गुलशन मिढ़ा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल,महेंद्र अरोड़ा, रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा, रौनक ग्रोवर, वेद प्रकाश मिढ़ा, रमेश गिरधर, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, गूंज काठपाल समेत बड़ी संख्या में समाज के अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *