खेलरांची

अस्मिता पेंचक सिलाट लीग 2025-26 का आयोजन कल मोराबादी इनडोर स्टेडियम में

रांची, 11 अक्टूबर । झारखंड पेंचक सिलाट संघ की ओर से आयोजित अस्मिता पेंचक सिलाट लीग 2025-26 का भव्य आयोजन 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को मोराबादी इनडोर स्टेडियम, रांची में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 300 से 350 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती महुआ मांझी एवं श्री शेखर जमुआर (आई.पी.एस.) द्वारा किया जाएगा। वहीं समापन समारोह में खूंटी विधायक श्री रामसूर्या मुंडा और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस प्रतियोगिता के ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष श्री शिफू बिस्वजीत कर्मकार तथा सचिव मिस डॉली सिंह हैं।
ज्ञात हो कि पेंचक सिलाट एक इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट्स है, जो आज भारत के लगभग हर राज्य में खेला जा रहा है। झारखंड पेंचक सिलाट संघ पिछले 2-3 वर्षों से राज्य के बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि 37वें राष्ट्रीय खेल 2023, गोवा में झारखंड के दो खिलाड़ियों ने भाग लेकर राज्य के लिए एक कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया था।

झारखंड पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री, चीफ टेक्निकल डायरेक्टर एवं चेयरमैन श्री बिजय कुमार लिम्बु तथा संघ के सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *