रांची

मोरहाबादी में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया ध्वजारोहण

Ranchi : भारत आज पूरे गर्व और उत्साह के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए और उन्होंने मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में सुरक्षा बलों, स्कूली बच्चों और अन्य संस्थाओं की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरे मैदान में देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के विकास और एकता के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। समारोह में बड़ी संख्या में आम नागरिक, अधिकारी और छात्र शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *