Home

बिहार के पुनौराधाम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माँ सीता के भव्य मंदिर की रखी आधारशिला


पुनौराधाम में बनेगा माँ सीता का भव्य मंदिर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया शिलान्यास, 883 करोड़ की लागत से तीन साल में होगा निर्माण

पटना/सीतामढ़ी, 08 अगस्त : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौराधाम में माँ सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य नेता और देशभर से आए साधु-संत मौजूद रहे।

शिलान्यास से पहले पुनौराधाम के महंत कौशल किशोर दास जी की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के लिए 21 तीर्थ क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और कई नदियों का जल लाया गया था। इसके अलावा जयपुर से चांदी के कलश, दिल्ली से चांदी की विशेष पूजन सामग्री और तिरुपति बालाजी से विशेष लड्डू भी मंगाए गए।

भव्य योजना
करीब 67 एकड़ में फैले इस परियोजना में भव्य मंदिर के साथ यज्ञ मंडप, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कैफेटेरिया, खेल मैदान, धर्मशाला, सीता वाटिका और भजन संध्या स्थल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए बिहार सरकार ने 883 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। निर्माण कार्य तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पुनौराधाम को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह परियोजना ऐतिहासिक मानी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *