दीपावली-छठ पर रेलवे चलाएगा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रांची और टाटानगर से भी मिलेगी सुविधा
दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया कार्यक्रम, बिहार और झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत; अलग-अलग तारीखों में होगा ट्रेनों का परिचालन
पश्चिमी सिंहभूम, 31 अक्टूबर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों में एक से तीन फेरे तक किया जाएगा। इससे झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से शनिवार को जारी सूचना के अनुसार, विशेष ट्रेनों में राउरकेला-झंझारपुर, टाटानगर-लाभा, शालीमार-दरभंगा, रांची-पूर्णिया कोर्ट और गोंदिया-पटना सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
इन विशेष ट्रेनों का जारी हुआ शेड्यूल
1. संतरागाछी-अजमेर एकतरफा विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08009 संतरागाछी-अजमेर एकतरफा विशेष ट्रेन 31 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और रविवार रात 11:55 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची और लोहरदगा होकर गुजरेगी।
2. राउरकेला-झंझारपुर विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08105/08106 राउरकेला-झंझारपुर विशेष ट्रेन राउरकेला से 5, 12 और 19 नवंबर को शाम 7 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 5 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 6, 13 और 20 नवंबर को रात 9 बजे झंझारपुर से खुलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे राउरकेला पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव बानो, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।
3. टाटानगर-लाभा विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08181/08182 टाटानगर-लाभा विशेष ट्रेन 5, 12 और 19 नवंबर को दोपहर 1 बजे टाटानगर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4:50 बजे लाभा पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 6, 13 और 20 नवंबर को सुबह 5:20 बजे लाभा से रवाना होकर उसी दिन रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। रास्ते में चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में ठहराव होगा।
4. शालीमार-दरभंगा विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08109/08110 शालीमार-दरभंगा विशेष ट्रेन 3, 10 और 17 नवंबर को सुबह 10:15 बजे शालीमार से रवाना होगी और उसी दिन रात 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 4, 11 और 18 नवंबर को रात 12:30 बजे दरभंगा से खुलेगी और दोपहर 2:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।
5. रांची-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08625/08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन 6, 13 और 20 नवंबर को शाम 6 बजे रांची से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वापसी में शनिवार को दोपहर 3 बजे पूर्णिया कोर्ट से रवाना होकर रविवार सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।
6. गोंदिया-पटना पूजा विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 08895/08896 गोंदिया-पटना पूजा विशेष ट्रेन 6, 13 और 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन शनिवार शाम 6:10 बजे पटना से रवाना होकर सोमवार सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इसका मार्ग झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी से होकर गुजरेगा।
7. प्रतापनगर-संतरागाछी विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 09165/09166 प्रतापनगर-संतरागाछी विशेष ट्रेन 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रतापनगर से रवाना होगी और बुधवार रात 12:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
वापसी में 4 नवंबर को शाम 7 बजे संतरागाछी से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 9:15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होकर गुजरेगी।
त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे को उम्मीद है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
