Home

हॉकी इंडिया सब-जूनियर चैंपियनशिप: झारखंड ने चंडीगढ़ को 13–0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह


चेन्नई, 5 अगस्त 2025 – चेन्नई में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हॉकी झारखंड की टीम ने चंडीगढ़ को करारी शिकस्त दी। झारखंड ने एकतरफा मुकाबले में चंडीगढ़ को 13–0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच के हीरो रहे टिंटस हेमरोम, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे। उनके अलावा सबियान कीड़ों ने 3 गोल, पतरस हस्सा ने 2 गोल और गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग तथा आशीष तानी पूर्ति ने 1-1 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

सबियान कीड़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी झारखंड टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था:

  • हॉकी पंजाब को 5–2 से हराया
  • हॉकी कर्नाटक को 8–0 के बड़े अंतर से पराजित किया

सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी और आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *