भैरव सिंह की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को सुनवाई
Ranchi: पार्किंग ठेका विवाद और सड़क पर मारपीट मामले में गिरफ्तार भैरव सिंह की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई अपर न्यायायुक्त की अदालत में तय की गई है।
19 जुलाई को चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक स्थित बिग बाजार इलाके में पार्किंग ठेका को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भैरव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर जमानत याचिका खारिज होने के बाद भैरव सिंह ने अब सिविल कोर्ट में पुनः याचिका दाखिल की है।
पुलिस जांच में भैरव सिंह की घटना में प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई है। मामले में चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज है और जांच जारी है।
