भक्तिमय माहौल में हुई महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
रामगढ़ की मारवाड़ी धर्मशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई श्री अग्रसेन जयंती, भजन गायकों ने गणेश वंदना से किया कार्यक्रम का शुभारंभ
रामगढ़, 11 अक्टूबर । शहर की मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना और आरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस दौरान धर्मशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायक कमल बागड़िया, ध्रुव सिंह चौहान और मनोज शर्मा ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी सुंदर दृश्य देखने को मिला।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
श्री अग्रसेन जयंती के आयोजन में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी और जयंती संयोजक निखिल गोयल उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य उज्ज्वल बरेलिया, संजीव बरेलिया, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया और अरुण गोयल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
महिला संयोजिकाओं ने भी लिया हिस्सा
आयोजन में महिला संयोजिकाओं की भी उपस्थिति रही। इनमें सिंपल बरेलिया, पिंकी गोयल, संगीता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, त्रिशा केडिया, सिद्धि जैन, दीक्षा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, निधि बरेलिया, सुधा गोयल और रीता अग्रवाल शामिल थीं।
कार्यक्रम में महावीर गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, सागर भारती, सत्य प्रकाश गोयल, महावीर बौनदिया, प्रिंस अग्रवाल, मनोज मित्तल, जगदीश गोयल, प्रदीप बरेलिया और अंजय भावसिंहका सहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना और आरती के माध्यम से समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और एकजुटता को भी दर्शाया।
