भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल समेत तीन नेताओं का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
रांची, 05 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह तथा बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह के झारखंड आगमन पर सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप तीनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ नेताओं का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से गूंज उठा।
नए संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय, विधानसभा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी शामिल रहे।
इसके अलावा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार और सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, विरंची नारायण, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, वरुण साहू, धीरज महतो, जितेंद्र वर्मा और जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं के झारखंड आगमन को पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
