रांची

रांची में 4 अक्टूबर को विशेष कराटे प्रशिक्षण एवं बेल्ट ग्रेडेशन शिविर

रांची। शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026 को रातू रोड स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण एवं बेल्ट ग्रेडेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक के कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का कलर बेल्ट ग्रेडेशन हांशी मानस सिन्हा, 8वें डान, मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं चीफ टेक्निकल डायरेक्टर द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, रांची जिला में संचालित शोतोकान कराटे डो फेडरेशन के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के कराटेकार इस विशेष शिविर में शामिल होंगे। प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल और कराटे में दक्षता का भी आकलन किया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित

बेल्ट ग्रेडेशन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं सफल प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर संबंधित कलर बेल्ट प्रदान की जाएगी।

विशेष प्रशिक्षण एवं बेल्ट ग्रेडेशन कार्यक्रम में हांशी मानस सिन्हा को सेंसी संजय कुमार, शिहान संजय मिश्रा, अमर वर्मा, नंद किशोर महतो, संजीव कुमार, परीक्षित पाठक और उमेश कुमार रजक सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी शिहान रंजीत मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *