झारखंड

22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

सिल्ली/रांची, 3 अक्टूबर। 22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता का शुक्रवार को सिल्ली में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ी एवं पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि रुपेश कुमार ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश साहू, मिथिलेश साहू, मनोज महतो, प्रशांत साहू, शैलेन्द्र दुबे और दीपक गोप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रज़ी अहमद ने किया।

इस अवसर पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बैंड प्रस्तुति और मनमोहक नृत्य पेश किया। छात्राओं की प्रस्तुति ने अतिथियों और खिलाड़ियों का मन मोह लिया।

ताउलु स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न ताउलु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

चांगक्वान (तृतीय सेट) बालिका वर्ग

  • स्वर्ण : लक्ष्मी कुमारी, रांची
  • रजत : जानवी कुमारी, रांची
  • कांस्य : शिल्पी कुमारी, सिल्ली अकादमी

चांगक्वान (तृतीय सेट) बालक वर्ग

  • स्वर्ण : आशीष कुमार, JSSPS रांची
  • रजत : वरुण कुमार चौहान, चतरा
  • कांस्य : अभिराज कुमार मिश्रा, रांची

नानक्वान (तृतीय सेट) बालिका वर्ग

  • स्वर्ण : महक कुमारी, रांची
  • रजत : भूमिका तिग्गा, रांची
  • कांस्य : मनीषा कुमारी, रांची

विंग चुन बालिका वर्ग

  • स्वर्ण : अर्पिता सिंह, रांची
  • रजत : सौम्या कुमारी, रांची
  • कांस्य : आरती कुमारी, रांची

ताईजीक्वान बालिका वर्ग

  • स्वर्ण : वंदना कुमारी, चतरा
  • रजत : आहाना सिंह
  • कांस्य : —

सांदा स्पर्धाओं में भी होगा मुकाबला

प्रतियोगिता के अगले चरण में सांदा की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन 4 अक्टूबर की दोपहर होगा।

राज्य वुशु संघ के सचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को चेन्नई में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *