रांची

रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रांची, 26 सितंबर । सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली स्थित बांधगाड़ी मुख्य मार्ग पर चोरों ने प्रेरणा ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

दुकान स्थानीय व्यवसायी अरविंद वर्मा की बताई गई है। मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान में चोरी की घटना से आसपास के कारोबारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठाए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *