खेलरांची

37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स: झारखंड ने दूसरे दिन जीते 18 पदक, 5 स्वर्ण सहित 8 रजत

पटना, 23 सितंबर। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 22 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के पहले दिन भी झारखंड के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 11 पदक जीते थे। इस तरह दो दिनों में राज्य के एथलीटों के पदकों की संख्या 29 हो गई है।

झारखंड के स्वर्ण पदक विजेता

दूसरे दिन झारखंड के लिए शिल्पा कुमारी ने बालिका अंडर-18 जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। साजिद अंसारी ने बालक अंडर-18 110 मीटर हर्डल्स में पहला स्थान हासिल किया।

पूनम कुमारी ने बालिका अंडर-20 400 मीटर, प्रिंस कुमार ने बालक अंडर-18 400 मीटर और परमा हांसदा ने बालक अंडर-16 पेंटाथलन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

8 रजत पदक

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में राहुल उरांव (अंडर-20, 1500 मीटर), राज कुमारी यादव (अंडर-18, जेवलिन थ्रो), काजल कुमारी (अंडर-16, जेवलिन थ्रो), संजीव भारती (अंडर-20, 110 मीटर हर्डल्स) और दीपक मुंडा (अंडर-20, लंबी कूद) शामिल हैं।

इसके अलावा सुभाष उरांव ने अंडर-16 600 मीटर, सपना यादव ने अंडर-16 पेंटाथलन में रजत पदक जीता। बालिका अंडर-20 4×100 मीटर रिले में पुतुल कुमारी, अनामिका उरांव, पूनम कुमारी और रितु कुमारी की टीम ने रजत पदक हासिल किया।

5 कांस्य पदक

कांस्य पदक जीतने वालों में नैना सिंह (अंडर-16, 600 मीटर), अभिजीत कुजूर (अंडर-20, 400 मीटर), पृथ्वी उरांव (अंडर-18, लंबी कूद), सोनी कुमारी (अंडर-16, लंबी कूद) और कमलेश उरांव (अंडर-18, लंबी कूद) शामिल हैं।

झारखंड के एथलीटों के प्रदर्शन पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों और राज्य के खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों, टीम मैनेजर और पूरी टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *