गणेश पूजा समितियों ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को दिया निमंत्रण
रांची, 12 सितंबर। श्री गणेश पूजा समिति, डोरंडा और अमर क्लब गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने शनिवार को अशोक नगर स्थित आवास पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मंत्री को श्री गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने निमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा आपसी भाईचारे, उत्साह और उल्लास का पर्व है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
मंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में खुशहाली आए।
