झारखंड

सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचीं डीजीपी, परिजनों को बंधाया ढांढस

दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, पुलिस प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा

गिरिडीह, संवाददाता। झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डीजीपी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना जताई।

तदाशा मिश्रा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पुलिस प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुदिव्य सोनू के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद डीजीपी ने अधिकारियों से जिले की पुलिस व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *