राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा को दो पदक
अनिमेष कुमार ने हाई जंप में कांस्य, संगीता कुमारी ने जीता रजत पदक
गढ़वा, संवाददाता। तृतीय झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 सितंबर 2026 को बोकारो के चंदनकियारी स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया।
अंडर-20 बालक वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में गढ़वा के अनिमेष कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-20 बालिका वर्ग में संगीता कुमारी ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव आलोक मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील सिंह और ओमप्रकाश गुप्ता ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई दी।
गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक अमृत शुक्ला व राकेश पाल, रेखा चौबे, अनीता दत्त, उमेश सहाय, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सतेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, सुनील कुमार, शमशाद अहमद, अतुल भारद्वाज, किशोर कुणाल और चंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी अनिमेष और संगीता को शुभकामनाएं दीं।
