Home

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट की 10वीं एजीएम आयोजित, JBA के निर्देश के बाद होगा चुनाव

वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित, जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देने पर जोर

रांची, 23 अगस्त। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट (BARD) की 10वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) रविवार को होटल ग्रीन हॉराइजन, स्टेशन रोड में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीजी आरके मलिक, IPS ने की। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में निर्धारित एजेंडे के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इसमें 9वीं एजीएम की कार्यवाही की पुष्टि, पिछली बैठक के निर्णयों से जुड़े विषय, वर्ष 2024-26 की वार्षिक रिपोर्ट, वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड लेखा-जोखा, वर्ष 2026-27 का कार्यक्रम कैलेंडर और कार्यकारिणी समिति के आगामी चुनाव से संबंधित विषय शामिल थे।

एसोसिएशन के सचिव एनके डे ने वार्षिक रिपोर्ट और वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने दोनों पर चर्चा के बाद इन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

JBA से दिशा-निर्देश मिलने के बाद चुनाव

कार्यकारिणी समिति के आगामी चुनाव को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन (JBA) से कार्यकारिणी में पदों, कार्यकाल और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही चुनाव कराया जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष-टूर्नामेंट कमेटी एवं लाइफ मेंबर रथिन भद्रा ने एसोसिएशन के कार्यों को और प्रभावी बनाने, प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन तथा रांची जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। समिति ने उनके सुझावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकार कर लिया।

बैठक की उपस्थिति पंजिका में आरके मलिक, एसके गिरी, सीए फ्रांसिस, रबिन मिश्रा, उमा रानी पालित, रथिन भद्रा, आतम राम जालान, एंजेलो कुक, डीके सिंह, डॉ. पारस नाथ राम, दीपक कुमार, बिनोद महतो, सूर्य नारायण कुमार, एनके डे, केके अग्रवाल, सुभाष कुमार, तुषार कांत झा, गोपाल कुमार, संदीप दहाक, वाईएस रमेश, वसीम अकरम, कृष्ण कांत ठाकुर एवं सुनीता तंडासी सहित अन्य सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

बैठक के अंत में सदस्यों ने रांची जिले में बैडमिंटन के विकास और इसे व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। बैठक के बाद सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *