रांची

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 47 निराश्रितों को कराया गया भोजन

संजय सर्राफ बोले- मानव प्रभु सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग में पीड़ित मानव सेवा के तहत सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे निराश्रितों और दिव्यांग प्रभुजनों के लिए अन्नपूर्णा सेवा जारी है। आश्रम में रह रहे 47 निराश्रित प्रभुजनों और उनकी सेवा में जुटे सेवादारों को प्रतिदिन तीनों समय पौष्टिक एवं सात्विक भोजन कराया जा रहा है।

आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 3 जुलाई से 22 अगस्त तक 50 दिनों में करीब 10,500 निराश्रित प्रभुजनों एवं सेवादारों को भोजन कराया गया। आश्रम के रसोईघर में पूरी स्वच्छता और सात्विकता के साथ विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसके बाद प्रत्येक प्रभुजन को सम्मान, स्नेह और आत्मीयता के साथ भोजन कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि सेवा कार्य में कई लोगों ने सहयोग करते हुए स्वयं भोजन सेवा का दायित्व निभाया। वहीं, कई लोगों ने आश्रम में रहने वाले निराश्रितों और जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री सहित आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

संजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम को सत्यनारायण पोद्दार चैरिटेबल ट्रस्ट और बाबूलाल प्रेमसंस ग्रुप का निरंतर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मानव प्रभु की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। जरूरतमंदों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।

अन्नपूर्णा सेवा के अवसर पर चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक पंकज पोद्दार, कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन पोद्दार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *