पलामू

डीआईजी और एसपी ने चार थाना भवनों की रखी आधारशिला, 17.63 करोड़ होंगे खर्च

पलामू, 21 अगस्त । पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार को चार थाना भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी गयी। पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से पूजा पाठ कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

उल्लेखनीय है कि यहां साइबर, महिला, अहातू, एससी-एसटी थाना भवन बनाए जायेंगे। ग्राउंड से छह तल्ला भवन निर्माण में 17.63 करोड़ रूपए खर्च होंगे। मौके पर विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीव मंडल, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थेे।

साइबर, महिला, अहातू, एससी-एसटी थाना का लंबे समय से अपना भवन नहीं है। साइबर थाना जहां पुराने आयुक्त कार्यालय में संचालित है, वहीं अहातू और महिला थाना मेदिनीनगर टाउन थाना परिसर के भवन में चलता है। इसी तरह एससी-एसटी थाना का संचालन सदर थाना भवन में होता है।

अपना भवन नहीं रहने के कारण संसाधनों को विकसित करने में परेशानी होती है और कार्यालय सहित अन्य कार्य का संचालन बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है। साइबर, महिला, अहातू, एससी-एसटी थाना का अपना भवन बन जाने से सुविधाएं जहां विकसित होंगी, वहीं कर्मियों को कार्य करने में काफी सहूलियत होगी। भवन छह तल्ला होगा और इसमें नीचे उपर करके सभी थाना भवनों का संचालन किया जाएगा। ऐसे में एक ही भवन में अलग अलग थाना से संबंधित कार्य हो पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *