पूर्वी सिहंभूमि

मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित चार गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम, 19 अगस्त । टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से चोरी के चार स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। बुधवार को

आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरोह स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था।

गिरफ्तार आरोपिताें में गिरोह का कथित सरगना 38 वर्षीय प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, टाटानगर निवासी 26 वर्षीय रोहित लोहार उर्फ छोटू तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी 19 वर्षीय शेख रमजान और 26 वर्षीय शेख मुबारक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक प्रकाश दास स्टेशन के आसपास गिरोह का संचालन करता था और बाहरी युवकों को बुलाकर चोरी की वारदातों में इस्तेमाल करता था।

चक्रधरपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में चार मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

पुलिस अब आरोपिताें से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले लोगों का पता लगाने में जुटी है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *