नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप: जमशेदपुर के 44 खिलाड़ी पश्चिम बंगाल में दिखाएंगे दम, टीम घोषित
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर: देश के प्रतिष्ठित पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया के तत्वावधान में आगामी 20 से 23 अगस्त 2026 तक फेडरेशन कप नेशनल अंडर-डेवलपमेंट एवं एलीट पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए जमशेदपुर से 44 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव कन्हैया कुमार सिंह द्वारा पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया के महासचिव दुर्गेश राजोरिया को भेज दी गई है।
टीम में शामिल खिलाड़ी
जमशेदपुर से इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अनोखी भगत, पीयूष शेखर, यश कुमार, अभिनव निखिल टोप्पो, सृति पॉल, विहान कुमार, मोहित रंजन, कन्हैया कुमार सिंह, मनीष कुमार चौहान, दीपशिखा कुमारी, रेनू कुमारी, महेश मिश्रा, अंकित कुमार सिंह, इशिका पालित, अजय कुमार, ध्रिमन दास, नीरेश शर्मा, तहिन दत्ता, जगजीत सिंह, मृत्युंजय पाठक, देवराज कुमार, विकास कुमार मुखी, पी. पद्मा, रविनब्रा नाथ महतो, हिमाद्री भकत और राकेश शामिल हैं।
इनके अलावा काजल किरण पटेल, बिद्युत सरकार, भूपेश कुमार महतो, ज्योति पटेल, ताहिरा खातून, निखत परवीन, आयशा परवीन, अमीना अल्जा, ताकेर आलम, प्रीति कुमारी, रीबा खान, शिफा सारा, गौरव सिंह, शिवम कुमार, पुष्कर कुमार, देवजानी सरकार, प्रद्युत सरकार और एम. मुंडा भी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुस्कान फातमा बनीं टीम मैनेजर
टीम के सफल संचालन एवं प्रबंधन के लिए मुस्कान फातमा को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव ने दी शुभकामनाएं
झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव कन्हैया कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जमशेदपुर के खिलाड़ी अपनी ताकत और उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
फेडरेशन कप में जमशेदपुर से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
