थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप: रेंशी सुनील किस्पोट्टा बैंकॉक रवाना, भारतीय टीम का करेंगे मार्गदर्शन
रांची/जमशेदपुर। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली ‘थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप’ में भारतीय दल का मनोबल बढ़ाने और मार्गदर्शन करने के लिए कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) के ट्राइबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा बैंकॉक के लिए रवाना हो गए हैं। वह आधिकारिक रूप से इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।
कसेटसार्ट यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन
इस प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बैंकॉक स्थित कसेटसार्ट यूनिवर्सिटी (Kasetsart University) में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में भारतीय खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
“भारतीय खिलाड़ी फिर लहराएंगे परचम”
रवाना होने से पूर्व रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारतीय दल का हिस्सा बनना बेहद गौरव की बात है।
उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा:
“कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा के कुशल नेतृत्व में भारतीय कराटे खिलाड़ी लगातार वैश्विक मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहरा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी थाईलैंड ओपन में भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।”
