हॉकी रांची की सब जूनियर व जूनियर टीम के चयन ट्रायल 5 अगस्त को
मोराबादी हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चुनी जाएगी टीम
रांची: झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए हॉकी रांची की टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10:00 बजे से मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।
चयन ट्रायल का उद्देश्य राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभाशाली टीम का चयन करना है।
आयु सीमा
ट्रायल में रांची जिले के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पात्रता के अनुसार—
- सब जूनियर वर्ग: जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो।
- जूनियर वर्ग: जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक-एक छायाप्रति साथ लानी होगी—
- आधार कार्ड
- नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र
हॉकी रांची ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
संपर्क:
किसी भी जानकारी या पूछताछ के लिए हॉकी रांची के कोषाध्यक्ष प्रमोद से मोबाइल नंबर 8709142294 पर संपर्क किया जा सकता है।
