Home

झारखंड सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 89 प्रशाखा व सहायक प्रशाखा अधिकारियों का तबादला

रांची, 30 जुलाई: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड सचिवालय सेवा के अंतर्गत कार्यरत प्रशाखा अधिकारियों और सहायक प्रशाखा अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इस संबंध में विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 30 जुलाई को आयोजित विभागीय स्थापना समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर कुल 89 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न विभागों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया सचिवालय के कार्यों को अधिक प्रभावी, सुचारु और बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में सभी स्थानांतरित अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापन और नए पदस्थापन की विस्तृत सूची भी शामिल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *