Home

‘लुक एट दैट–एडिशन 16’ राखी एडिट का शुभारंभ, विधायक कल्पना सोरेन ने महिलाओं की उद्यमिता को सराहा

रांची। राजधानी रांची में शुक्रवार को आयोजित ‘लुक एट दैट–एडिशन 16 : राखी एडिट’ का शुभारंभ महिलाओं की रचनात्मकता, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को समर्पित माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड की महिलाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और उद्यमी सोच ही राज्य की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय व्यवसायों को नई पहचान देने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में स्थानीय उद्यमियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल और हस्तनिर्मित व स्थानीय उत्पाद आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्पादों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने सभी प्रदर्शकों (एक्ज़िबिटर्स), आगंतुकों (विजिटर्स) तथा आयोजन टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं और महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायी मंच प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *