Home

डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों ने दिया आमंत्रण

रांची: राजधानी रांची एक बार फिर देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी के लिए तैयार है। 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों और सेना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 135वें डूरंड कप-2026 का शुभारंभ 26 जुलाई से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से झारखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के खेल प्रेमियों को उच्चस्तरीय फुटबॉल मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *